logo

झारखंड में कल जारी होगा 10वीं का रिजल्ट


झारखंड में कल जारी होगा 10वीं का रिजल्ट 
रांची। जैक बोर्ड (झारखंड एकेडमिक काउंसिल ) 19 अपै्रल को 10 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस बाबत जैक बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 10 वीं का रिजल्ट 11:30 बजे जारी किया जायेगा। वहीं इंटर साइंस की परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि झारखंड बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल 4,21,678 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 के बीच हुआ था। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए जैक के अधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आप अपना रिजलट चेक कर सकते है।

Subscribe Now