BREAKING NEWS

logo

झामुमो ने ओड़िशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन को बनाया प्रत्याशी


झामुमो ने ओड़िशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन को बनाया प्रत्याशी
रांची :  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ओड़िशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से  अंजलि सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ओड़िशा राज्य से एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं झामुमो बंगाल के झाड़ग्राम सीट से भी जल्द अपने प्रत्याशी  का ऐलान कर सकता है।बताते चले कि अंजलि सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी है और वे 2019 के लोकसभा चुनाव भी लड़ी थी जिसमें वे पराजित हुई थी।

Subscribe Now