BREAKING NEWS

logo

उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के अवकाश तालिका का किया लोकार्पण, बेहतर बिहार बनाने का आह्वान


नवादा।बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के सौजन्य से शिक्षकों के लिए बिहार सरकार द्वारा जारी अवकाश तालिका का लोकार्पण किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह खानवा जा रहे थे इसी बीच हिस्सा में उन्होंने शिक्षकों के कैलेंडर का लोकार्पण किया ।हिसुआ में भाजपा नेता आलोक कुमार के आवास के समीप किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार ,मनोज कुमार ,अजीत कुमार भोला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों को समाज में पूरा सम्मान मिलना चाहिए। शिक्षक ही समाज के मेरुदंड है। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर तरीके से कार्य कर बिहार के नवनिर्माण में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित करने को कहा ।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर नवादा जिले के शिक्षक शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं ।उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब नवादा के शिक्षक बेहतर शिक्षा व्यवस्था देकर राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त करेंगे। उपमुख्यमंत्री का अध्यक्ष अशोक ने स्वागत करते हुए कहा कि आपने शिक्षकों के लिए जो सहायता की है ।उसे हम कभी नहीं भूलेंगे।

Subscribe Now