logo

आचार्य किशोर कुणाल को मिलेगा भारत गौरव अवॉर्ड -5 जून को पेरिस में किया जाएगा सम्मानित


आचार्य किशोर कुणाल को मिलेगा भारत गौरव अवॉर्ड
-5 जून को पेरिस में किया जाएगा सम्मानित
पटना। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस के सीनेट में 5 जून को उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें संस्कृति युवा संस्था की ओर से दिया जा रहा है। ये संस्था भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने वाली अंतर्राष्ट्रीय फोरम है, जो 28 वर्ष पूर्व गठित हुआ था।संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने महावीर मंदिर को ईमेल भेजकर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमिटी ने आचार्य किशोर कुणाल को प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और देश के गौरव के प्रतीक के रूप में 11वां भारत गौरव अवॉर्ड के लिए चुना है। कार्यक्रम में भारत की कई जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, 2012 में भारत गौरव अवॉर्ड की शुरुआत की गई थी। 9 जून 2012 को पहला कार्यक्रम अमेरिका के न्यू जर्सी में आयोजित हुआ था। इसके बाद अब तक ब्रिटिश संसद, अमेरिका स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, दुबई, पेरिस स्थित फ्रांस के सीनेट आदि स्थानों पर यह पुरस्कार समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। पिछले साल ये कार्यक्रम 12 मई 2023 को ब्रिटिश संसद में आयोजित हुआ था।

Subscribe Now