Rashtriya Sagar

युवक पर चाकू से हमला, स्थिति गंभीर


युवक पर चाकू से हमला, स्थिति गंभीर

पलामू। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कांके नावाडीह गांव में अज्ञात अपराधियों ने अशोक सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह (20) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। रवि खेत में शौच के लिए गया था। उसी समय बाइक सवार दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधी चाकू से युवक को लहूलुहान कर खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। गांव के एक व्यक्ति ने रवि को खेत में जख्मी पड़ा देखा। उसकी सूचना पर परिजनों ने रवि को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया। उसके शरीर के कई हिस्से में चाकू लगने से गंभीर जख्म बन गए हैं। शनिवार को रवि बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रवि खेत की ओर शौच करने के लिए गया था। अचानक दो बाइक से चेहरे को ढके दो युवक आए और रवि पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, गर्दन और हाथ पर लगभग 4-5 बार हमला किया और उसे वहीं घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने रवि को खेत में घायल अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रवि कुमार सिंह को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अधिक रक्त बहने से रवि की हालत खराब हो गई थी, लेकिन उसके दो यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद स्थिति ख़तरे से बाहर है।

इधर रवि की मां ने घटना के पीछे उसके पिता और गोतिया पर आशंका जतायी है। 2003 से उसके पिता और मां अलग हैं। घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Subscribe Now