हाईकमान की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा की पसंद का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा राहुल गांधी के करीबियों को भी शामिल किया गया है। नए प्रधानों में विधायकों, पूर्व विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं को शामिल कर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि अनुभव और युवा जोशदोनों को बराबर महत्व मिलेगा। इससे गुटबाजी कम करने और एकता का संकेत भी जाता है।
इससे पहले वर्ष 2022 के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय जिला अध्यक्ष बनाए गए थे। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसका स्वागत किया है। कांग्रेस हाईकमान से जारी सूची के अनुसार अमृतसर रूरल से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर अर्बन से सौरभ मदान, बरनाला से कुलदीप सिंह काला, बठिंडा रूरल से प्रीतम सिंह, बठिंडा अर्बन से राजन गर्ग, फरीदकोट से नवदीप सिंह बराड़, फतेहगढ़ साहिब से सुरिंदर सिंह, फाजिल्का से हरप्रीत सिंह सिद्धू, फिरोजपुर से कुलबीर सिंह जीरा, गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, होशियारपुर से दलजीत सिंह, जालंधर अर्बन से राजिंदर बेरी, जालंधर रूरल से हरदेव सिंह, कपूरथला से बलविंदर सिंह धालीवाल, लुधियाना रूरल से मेजर सिंह मुल्लांपुर, लुधियाना अर्बन से संजीव तलवार, मोगा से हरि सिंह, मोहाली में कमल किशोर शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार मुक्तसर साहिब में शुभदीप सिंह बिट्टू, पठानकोट रूरल में पन्ना लाल भाटिया, पटियाला रूरल से गुरशरण कौर रंधावा, पटियाला अर्बन से नरेश कुमार दुग्गल, रोपड़ से अश्वनी शर्मा, संगरूर से जगदेव सिंह, नवांशहर से अजय कुमार,तरनतारन से राजबीर सिंह भुल्लर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
पंजाब कांग्रेस ने किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, सभी गुटों को संतुष्ट करने का प्रयास
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को धार देते हुए 27 जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने इन नियुक्तियों में सभी गुटों के नेताओं के समर्थकों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। इसमें कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में तैनात किए गए जिला अध्यक्षों का कार्यकाल नवंबर माह में ही समाप्त होने वाला है, उससे पहले ही पार्टी ने नए सिरे से अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नई सूची में कई पुराने अध्यक्षों की छुट्टी कर दी है। इनमें कई ऐसे थे, जो एक से अधिक बार चुनाव हारकर जिला अध्यक्ष बने हुए थे।












