logo

जींद : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत


जींद। गांव गोसाई खेड़ा के निकट रविवार रात एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

नई काठ मंडी निवासी 38 वर्षीय मनोज खराद का कार्य करता था। गत दिवस वह कार्यवश जुलाना गया हुआ था। रविवार रात को जब वह बाइक से घर लौट रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। जिसमें मनोज की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर संभव हो पाई। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

परिजनों ने बताया कि मनोज खराद को कार्य करता था। काम के सिलसिले में वह जुलाना गया था। रात को वापस के दौरान हादस हो गया। जिसमें मनोज की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई विनोद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया गया है।

Subscribe Now