BREAKING NEWS

logo

भोपाल में शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली, बहन और पत्नी को भी मारे चाकू


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में बदमाशाें का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बदमाश वारदाताें काे अंजाम देकर पुलिस काे खुली चुनाैती दे रहे है। ताजा मामला शुक्रवार देर रात का है। यहां शादी समाराेह से लौट रहे युवक पर चार बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर तीन से ज्यादा राउंड फायर किए, जिसमें उसके पेट और पैर में गोली लगी। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन और पत्नी पर भी चाकू से हमला किया गया। तीनों घायलों को चिरायु अस्पताल मालीपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय दानिश अली के रूप में हुई है। वह रेलवे में पार्सल ठेकेदारी का काम करता है और स्टेशन बजरिया इलाके में रहता है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दानिश अपनी पत्नी रिमशा, बहन और बच्चों के साथ ईंटखेड़ी इलाके के एक गार्डन में हुए शादी समाराेह से लौट रहा था। इस दाैरान रास्ते में ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में ही बदमाश रूसी और उसके तीन साथियों ने दानिश की कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि पहले दो राउंड मिस हुए, लेकिन इसके बाद दानिश के पेट और पैर में गोली मार दी गई। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने चाकू और छुरों से भी हमला किया। हमले के समय कार में मौजूद दानिश की पत्नी और बहन ने बीच बचाव की कोशिश की, तो बदमाशों ने दोनों के हाथों पर चाकू मारकर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर हालत में युवक को चिरायु अस्पताल मालीपुरा में भर्ती कराया है।

 उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस देर रात अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। दानिश के खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज हैं। वहीं परिजनों ने हमले के शन्नू वजनदार और रूसी गिरोह पर हमले का आरोप लगाया है। परिजनाें के मुताबिक गुरुवार काे एक कार्यक्रम में रूसी और दानिश के बीच बहस हुई थी। तब दानिश ने रूसी से अपशब्द कहे थे। ऋषि ने इसी दौरान सभी के बीच दानिश को जान से मारने की धमकी दी थी। 24 घंटे के भीतर सबक सिखाने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Now