BREAKING NEWS

logo

बस्ती में देर रात भीषण हादसा- मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से दो—दो लाख और घायलों को 50—50 हजार की मिलेगी सहायता


-मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया-जिलाधिकारी

बस्ती उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया के पास बीती रात यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि व ​20 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उच्च उपचार हेतु हायर सेंटर बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कहा कि उक्त घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है जिसमें ​मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

Subscribe Now