लोहरदगा, 26 जनवरी । लोहरदगा में बलदेव साहु कालेज स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने फहराया।
मौके पर उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर
है। तमाम लोक कल्याण कारी योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है।उन्होंने कहा
कि आज हम उन वीर सपूतों को नमन करते हैं जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में
खूली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस अवसर पर आकर्षक झांकियां भी
प्रदर्शित की गई।राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहु ने बलदेव साहु
महाविद्यालय, उर्सूलाइन बीएड कालेज सहित अन्य संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज
फहराया। डीसी डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने समाहरणालय मे राष्ट्रीय ध्वज
फहराया। एसपी हारिश बिन जमा ने पुलिस लाईन मे ध्वजारोहण किया। इसके अलावा
अन्य स्थानों पर भी आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। शहर से लेकर गांव तक
में उत्सव का माहौल है।
आन बान शान से लोहरदगा में लहराया तिरंगा











131.jpg)
