BREAKING NEWS

सिलीगुड़ी में मंदिर निर्माण की ममता बनर्जी की घोषणा पर शुभेंदु का कटाक्ष - सरकारी पैसे से मंदिर नहीं बनाए जाते

सिलीगुड़ी में मंदिर निर्माण की ममता बनर्जी की घोषणा पर शुभेंदु का कटाक्ष - सरकारी पैसे से मंदिर नहीं बनाए जाते
सिलीगुड़ी। हाल ही में उत्तर बंगाल के अपने दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में भव्य महाकाल मंदिर बनाए जाने की घोषणा की थी। इस बार विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारी रूपये से मंदिर बनाना सरकार का काम नहीं है।

शुभेंदु अधिकारी शनिवार को कई राजनीतिक कार्यक्रमों भाग लेने उत्तर बंगाल के दौरे पर बंगाल पहुंचे। इस दिन वह बागडोगरा एयरपोर्ट से सीधे सिलीगुड़ी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष के घर गए। वहां कुछ समय बिताने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान महाकाल मंदिर बनाने के मुद्दे पर शुभेंदु ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार अपने खजाने के रूपये से मंदिर बना रही है। मंदिर सरकारी रूपये से नहीं बनता है। अयोध्या में राम मंदिर हिंदुओं के रूपये से बना था। हिंदू धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। उन्होंने हिंदू धर्म को 'गंदा धर्म' कहा था। महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' और राम मंदिर के उद्घाटन के दिन विरोध मार्च निकाला था।

Subscribe Now