BREAKING NEWS

logo

केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री से मिले संजय सेठ


रांची, । रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई दी और मंत्रालय के जरिये रांची में दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया। सेठ ने केंद्रीय मंत्री को इस मुलाकात में एक आग्रह पत्र भी सौंपा।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची सहित झारखंड के हर जिले और प्रखंड स्तर पर एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण अधिक से अधिक संख्या में किया जाए ताकि हमारे दिव्यांगजन सशक्त हो सके। रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और दिल्ली में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रांची नशा का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है हमारे युवाओं को बचाया जाए। उसके लिए नशा मुक्ति केंद्र अति आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में रांची में दिव्यांग मेला लगाने का भी आग्रह किया। इसके साथ नए वृद्ध आश्रम खोलने पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की बात कही। यह जानकारी सांसद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Subscribe Now