रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है।
सरस्वती थाना क्षेत्र प्रभारी ने बताया है कि शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है। मृतक की उम्र का अनुमान 30 से 35 वर्ष लगाया गया है। सुबह मैदान में टहलने पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।