कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने किया। उन्होंने रेलयात्रियों के बीच बैठ कर उन्हें स्वदेशी के फायदे बताए और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अपने जीवन में करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मदनलाल गोयल ने कहा कि भारत देश की आत्मा स्वदेशी है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर जनप्रतिनिधि स्वदेशी को लेकर रेलयात्रियों के बीच हैं। सभी को स्वदेशी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर जो काम करते हैं, उनके नाम का बोर्ड लगाएंगे ताकि वो रेलवे यात्री स्वदेशी के प्रति जागरूक हों।
तिजेंद्र ढुल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देशभर में यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की थीम यही है कि वोकल पर लोकल और लोकल फॉर वोकल। इसका मतलब है कि देश में बनी चीजों का ही अधिक से अधिक उपयोग व प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत देश में पांच हजार से अधिक कंपनियां रजिस्ट्रड हैं लेकिन वो बाहर से सामान लेती हैं और फिर यहां बेचती हैं, जिससे देश का सारा पैसा बाहर जाता है। दूसरे देशों के प्रोडटक्ट हमें उपयोग नहीं करने हैं। इससे भारत में स्वरोजगार बढ़ेगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
जींद : भाजपा ने रेलवे जंक्शन पर चलाया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
जींद। रेलवे जंक्शन पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रेलयात्री संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल और जिला प्रभारी मदनलाल गोयल पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा को आना था, लेकिन किसी कार्यवश वो इस कार्यक्रम में नही पहुंच सके।












