logo

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने महानदी नाव हादसे पर दुख जताया




नई दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में महानदी नाव हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास महानदी नदी में एक नाव पलटने से कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।



उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एक्स पर संदेश में लिखा, “ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में नाव पलटने की दुखद घटना से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।”



उल्लेखनीय है कि ओडिशा में शुक्रवार को महानदी में लखनपुर के शरधा में नाव डूबने की घटना में अभी तक सात शव बरामद किए गये हैं। ये सभी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

Subscribe Now