BREAKING NEWS

logo

जींद : आग से सौ एकड़ पराली व धान की फसल जली


जींद। गांव भम्भेवा के खेत मेें रविवार रात को संदिग्ध हालात में आग लगने से भंडारण की गई हजारों क्विंटल पराली तथा धान फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव भम्भेवा निवासी अशोक ने अपने खेत में लगभग सौ एकड़ पराली का व्यापार के उद्देश्य से भंडारण किया हुआ था। जिसके साथ उसने 70 मन धान फसल को भी निकाल कर रखा हुआ था। बीती रात अशोक खाना खाने घर चला गया। पीछे पराली के ढेर में आग लग गई। जिसने निकाली गई धान फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड तथा पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जब हालातों पर काबू पाया जाता, तब तक पराली तथा धान फसल जल कर राख हो चुके थे।

अशोक ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने जानबूझ कर उसकी पराली तथा धान फसल मे आग लगाई है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जानकारी देते हुए पिल्लुखेडा थाना के जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि खेत में पराली भंडारण करने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Subscribe Now