BREAKING NEWS

logo

फतेहाबाद : 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा


फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने 24 साल पुराने हत्या मामले में सजायाफ्ता आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीओ भगौड़ो के धरपकड़ अभियान के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस ने 24 वर्ष पुराने हत्या के सजायाफ्ता आरोपी बंसी लाल पुत्र बोगा राम निवासी धांगड़ को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया। गुरूवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बंसी लाल पर वर्ष 2001 में हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 30 अप्रैल 2004 को एडिशनल सेशन जज, फतेहाबाद ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। आरोपी बंसी लाल उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा से बेल पर बाहर आया था, लेकिन बेल अवधि पूरी होने के बाद अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर उच्च न्यायालय ने उसके विरुद्ध री-अरेस्ट वारंट जारी किया था। लंबे समय से फरार आरोपी को फतेहाबाद पुलिस ने आज दबोच लिया।

Subscribe Now