BREAKING NEWS

logo

पीडीएस घोटाले का विरोध करने पर वार्ड सदस्य के पति पर चाकू से जानलेवा हमला


भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित भतौरिया गांव में सोमवार को जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गांव निवासी अमर कुमार मंडल उर्फ उपेंद्र मंडल पर मित्तल मंडल नामक युवक ने चाकू और अस्तुरा से जानलेवा हमला कर दिया।

घायल उपेंद्र मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी वार्ड सदस्य हैं और मित्तल मंडल जन वितरण प्रणाली का दुकानदार है। मित्तल द्वारा लाभुकों को सही तरीके से अनाज नहीं दिए जाने का उन्होंने विरोध किया था। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से की थी। जिसके बाद मित्तल मंडल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। उपेंद्र मंडल का आरोप है कि इसी रंजिश में आज सुबह जब वे टहलने निकले तभी पहले से घात लगाए मित्तल मंडल ने उन पर चाकू और अस्तुरा से हमला कर दिया। जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हमले के बाद मित्तल मंडल फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Subscribe Now