BREAKING NEWS

logo

पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को मिली विदुषी की उपाधि



देहरादून,। आकाशवाणी देहरादून की ‘ए’ ग्रेड कलाकार पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बसंती बिष्ट को गढ़वाली लोकसंगीत में आकाशवाणी ने टॉप ग्रेड प्रदान किया है। टॉप ग्रेड आकाशवाणी द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च ग्रेड है। आकाशवाणी की परंपरा के अनुसार अब उन्हें विदुषी की उपाधि प्राप्त हो गई है।

चमोली के ल्वाणी ग्राम में जन्मी जागर गायिका डॉ. बसंती बिष्ट ने वर्ष 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) की ओर से आयोजित स्वर परीक्षा में गढ़वाली लोकसगीत में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया था। उसके पश्चात उन्हें ‘बी हाई’ और वर्ष 2013 में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया।

आकाशवाणी देहरादून कार्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम प्रमुख शिवराम सिंह रावत ने डॉ. बसंती बिष्ट को प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. बसंती बिष्ट को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके अलावा उनके नाम कई पुरस्कार दर्ज हैं।

Subscribe Now