logo

भारतीय सेना के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता : मनजिंदर सिंह सिरसा


नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भारतीय सेना के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली और आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया है। आतंकियों की लाशों को गिनने में पाकिस्तान की सेना की सांसे फूल रही है। सिरसा ने यह बाते बुधवार को तिलक विहार और तिलक नगर में सड़कों के नव निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान कही।
सड़कों के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जल्द ही तिलक नगर की वाल्मीकि कालोनी और तिलक विहार में भी नई सड़कें बनकर तैयार होंगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नागरिकों का जीवन सुगम हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम दिल्ली को और बेहतर बना रहे हैं।
इस दौरान  मनजिंदर सिंह सिरसा ने इलाके का दौरा करके लोगों की समस्याओं को भी सुना।

Subscribe Now