BREAKING NEWS

logo

विधायक सुमित हृदयेश ने अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल


हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज निजी होटल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन की कार्यवाहियों को एकपक्षीय, तानाशाही और आमजनविरोधी करार दिया।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से प्रशासन की कार्यवाहियों के चलते कई परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून और व्यवस्था के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी संवैधानिक शासन व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनना अन्याय है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की में। मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं की वे तुरंत इस नोटिस को वापिस करवाए और आम जनता को राहत दे।

इस दौरान, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी.गुणवंत, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, मोहन बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, सुहैल अहमद सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मलय बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe Now