नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनके मंत्रालय में बैठक की। जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा में हुई।
इस बैठक में दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब वर्मा, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह से साथ-साथ दिल्ली भाजपा के सांसदों ने हिस्सा लिया। दिल्ली सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ बैठक
