जमशेदपुर,
1 मार्च। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह
दो मार्च को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजयपाल सह कुलाधिपति सीपी
राधाकृष्णन होंगे।समारोह में 702 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जायेगी।
इनमें से विभिन्न विषय में टॉपर 28 छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया
जायेगा। यह जानकारी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने दी।
डॉ
गुप्ता ने बताया कि 2021-2023 की स्नातकोत्तर एवं बीएड, एमएड व बीपीएड की
छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस सत्र में पहुंचाओ छात्राओं की
संख्या 1014 है, जिनमें से दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन
किया है। समारोह में स्नातकोत्तर मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य,
बीएड, एमएड, बीपीएड की छात्राएं शामिल होंगी।
दीक्षांत समारोह को
लेकर यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा
है। पंडाल में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। समारोह में शामिल होने
वाली छात्राएं सुबह 9 से 10 बजे तक कैंपस में प्रवेश कर सकेंगी। पंडाल में
विषय वार छात्राओं के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया गया कि गोल्ड मेडल 55
ग्राम चांदी, जो गोल्ड प्लेटेड है।
छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड
दीक्षांत
समारोह में शामिल होने वाली छात्राएं गाउन और हैट नहीं पहनेंगी। उनके लिए
यूनिवर्सिटी की ओर से ड्रेस कोड तय किया गया है। लाल दुपट्टे के साथ सफेद
सलवार कुर्ता या सफेद साड़ी लाल बॉर्डर या क्रीम कलर की साड़ी रेड बॉर्डर
निर्धारित किया गया है। शिक्षकों के लिए क्रीम साड़ी लाल बॉर्डर एवं सफेद
शर्ट के साथ क्रीम कलर की पैंट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।
इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
बांग्ला-ब्यूटी
चक्रवर्ती, अर्थशास्त्र-सिमरन साह, अंग्रेजी-श्रेया गुहा, भूगोल-सुरभि जे
मिंज, हिंदी-तहसीन परवीन, इतिहास-किरण दीप कौर, गृह विज्ञान-सुनीता मुंडरी,
संगीत-अपूर्व श्रीवास्तव, ओड़िया-नर्मदा कुमारी महापात्र,
दर्शनशास्त्र-उर्मिला माडी, राजनीति शास्त्र-अनुप्रिया, मनोविज्ञान-नेहा
शर्मा, संस्कृत-मनीषा महतो, उर्दू-सगुफ्ता तरन्नुम, वनस्पति शास्त्र-स्वाति
कुमारी, रसायन शास्त्र-महुआ दास, गणित-मनीष शुक्ला, भौतिक-खुशबू कुमारी,
जंतु विज्ञान-निशा मांझी, वाणिज्य-श्वेता कुमारी पटेल, बायोटेक्नोलॉजी-जरा
हयात अंसारी, एमबीए-शालिनी कुमारी, एमसीए-मेघनाथ पत्तने, लाइब्रेरी
साइंस-पामेला दत्ता, एमएड-रितिका सिंह, श्रेया चटर्जी, बीएड-रक्षा सिंह,
बीपीएड-प्रीति कुमारी।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रथम दीक्षांत समारोह दो मार्च को, 28 को मिलेगा गोल्ड मेडल











131.jpg)
