हाथियों के झुंड ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
बोकारो,22 फरवरी (हि. स.) । पेटरवार वन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के गांवो में मंगलवार की रात एक बार फिर जंगली हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि जंगली हाथियों ने जान - माल को बुधवार तक कोई नुकसान नही पहुंचाया है लेकिन खेतों में लगी किसानों की फसलों को रौंदकर व खाकर बर्बाद कर दिया है।
जंगली हाथियों की दल में कुल 16 हाथी है, जिसमें दो बच्चा भी शामिल है। जंगली हाथियों ने प्रखंड के कोह पंचायत के कोह गांव निवासी सह किसान निर्मल महतो के खेत में लगी गेंहू, जगेश्वर महतो के खेत में लगे आलू, लीला मोहन महतो ओर नरेश महतो के खेत में लगे मटर सैमी को खाकर ओर पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया। कोह गांव से निकलकर जंगली हाथियों का झुंड प्रखंड के अरजुवा पंचायत के इरगुवा गांव होते हुए इसी पंचायत के राजू गोड़ा जंगल में शरण लिए हुए है।
वहीँ इसके पहले 45 हाथियों का झुण्ड बोकारो के कई प्रखण्डों आतंक मचा चुका है। पेटरवार वन क्षेत्र के रेंजर अरुण कुमार ने बताया कि 16 हाथियों की झुण्ड पहुंचने की सूचना मिली है वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने के लिए हाथी भगाओ दल को बुलाया गया है।











131.jpg)
