logo

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी 'बा' को जयंती पर किया नमन


भोपाल ।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सामाजिक समानता, महिला शिक्षा के अग्रदूत और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले और स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी 'बा' को जयंती पर स्मरण कर विनम्र नमन किया।



मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा सभी प्राणियों में मनुष्य श्रेष्ठ और सभी मनुष्यों में नारी श्रेष्ठ है-महात्मा फुले। नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन लड़ने वाले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और असमर्थों के उत्थान के आपके पुनीत प्रयासों को आगे बढ़ाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके मंगलकारी विचार युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करते रहेंगे।



एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने कस्तूरबा गांधी बा को जयंती पर नमन करतेे हुए कहा त्याग एवं शक्ति का प्रतीक, नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण यज्ञ में अपने सर्वस्व की आहुति देने वाली श्रद्धेय माता कस्तूरबा गांधी जी जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं। बापू की संघर्षगाथा 'बा' के योगदान के बिना अधूरी है। देशसेवा एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली 'बा' सदैव नारी शक्ति की प्रेरणापुंज रहेंगी।

Subscribe Now