देवनानी राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की भी जानकारी इस विश्व स्तरीय सम्मेलन में देंगे। देवनानी लंदन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे। देवनानी मुख्यालय के अधिकारीगण से विचार विमर्श करेंगे और लंदन में भारतीय समुदाय व सामाजिक संगठनों से मिलेंगे। देवनानी के साथ प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी गए हैं।
इससे पूर्व गुरुवार को देवनानी ने राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्यपाल और मुख्यमंत्री को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 68 वे सम्मेलन की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से राज्य के विभिन्न विषयों और संसदीय संघ सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बारबाडोस में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बारबाडोस में हो रहे 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। देवनानी कैरिबियन देश बारबाडोस में 5 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्थाओं की मजबूती पर पत्र वाचन करेंगे। देवनानी सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली से लंदन और लंदन से बारबाडोस जाएंगे।












