किशनगंज। जिले में ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के होटल बस्ती निवासी जुनेद आलम के घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिले शव, की गुत्थी सुलझाने में पौआखाली पुलिस जुट गई हैं।
मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ जब सूचना मिलते ही पौआखाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति अपने परिवार से एक ही आंगन में तकरीबन तीन वर्षों से अलग रह रहा था। जुनैद आलम पेशे से एक किसान थे। ये पौआखाली बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे। मृतक के बेटे कमरुल जमा ने बताया कि उनके पिता जुनैद आलम और मां आलिमा खातून का बीते कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। जुनैद आलम ने दो शादी की थी। उन्हें पहली पत्नी से 10 बेटे व 3 बेटी है। दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटा है। जिस कारण आलिमा, जुनैद आलम से अलग रहती थी।
जुनैद आलम की पहली पत्नी आलिमा खातून के साथ लगभग 10 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी मनमुटाव के कारण जुनैद आलम ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पौआखाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टि से लग रहा है कि फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
दस दिन पहले पहली पत्नी से हुआ था विवाद, फांसी के फंदे से लटक कर दी जान
Sep 13 2024 5:02PM
2 मिनट का रीड
242323
10











