BREAKING NEWS

logo

भीख मांगने के बहाने घर में घुसे व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार


पानीपत। भीख मांगने के बहाने घर में घुस कर एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रेप के बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने विशेष समुदाय के व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। मंगलवार को शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को पुलिस में दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के एक गांव की रहने वाली है। हाल में वह पानीपत की एक कॉलोनी में रहती है। वे तीन बहन और एक भाई है। उसकी सबसे छोटी बहन 14 साल की है। जो उसके साथ रहकर उसके एक वर्षीय बेटे की देखभाल करती है। महिला के अनुसार कॉलोनी में रोज एक दाड़ी वाला बाबा भीख मांगने के लिए आता था। जिसको वे रोजाना पैसे दे देते थे। 30 मई की दोपहर से पहले वह भीख मांगने आया। यहां आकर उसने बहन से पूछा कि तेरी दीदी और जीजा कहां है। उसने बताया कि बहन ड्यूटी पर गई है व जीजा अपने गांव गए हुए है। यह सुनने के बाद वह एकदम से भीतर आ गया। वह किशोरी का हाथ पकड़कर देखने लगा और अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। घर से जाते हुए उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब महिला ड्यूटी से लौटी तो किशोरी डरी हुई थी। जिसने पूछने पर आपबीती बताई। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार परबाइक की तलाश शुरू की। बाइक नंबर को ट्रेस करते हुए पानीपत के एक गांव में पुलिस पहुंची। जहां एक घर के बाहर उक्त बाइक खड़ी मिली। पुलिस उस घर में गई, जहां से आरोपित को पकड़ा। जिसकी शिनाख्त पीड़िता ने की। आरोपित की उम्र 24 साल की है और तीन बच्चों का पिता है।

Subscribe Now