फतेहाबाद। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑप्रेशन सिन्दूर की सफलता और भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करने के लिए 17 मई को बीजेपी द्वारा फतेहाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बीजेपी जिला कार्यालय में जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। विशेष तौर पर फतेहाबाद के पूर्व विधायक दूड़ाराम, हरियाणा सरकार में चेयरमैन एवं तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक भारत भूषण मिड्ढ़ा व बीजेपी के जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य भी बैठक में मौजूद रहे तथा उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं व आमजन से तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारतीय सेनाओं के सम्मान तथा हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 17 मई को सुबह ९ बजे जवाहर चौक से लेकर लाल बत्ती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, सामाजिक गणमान्य लोग व आमजन भी बढ़चढक़र भाग लेंगे। तिरंगा यात्रा के साथ सांय काल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सिन्दूर यात्रा के तहत कैंडल मार्च निकालेंगी। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने जो पराक्रम व शौर्य दिखाया है। उसकी यश गाथा पूरे विश्व में हो रही है।
बीजेपी शनिवार सुबह फतेहाबाद में निकालेगी तिरंगा यात्रा, शाम को कैंडल मार्च
8.jpg)