BREAKING NEWS

logo

जगदलपुर : भाजपा उम्मीदवार की धर्मपत्नी ने करपावंण्ड बाजार में जनसंपर्क कर मांगा समर्थन


जगदलपुर । बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, मतदान के लिए कुछ दिन का ही समय बाकी होने से चुनाव प्रचार में तेजी देखी जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को करपावंण्ड मंडल पुजारीपारा में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बस्तर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप की धर्मपत्नी चंम्पा कश्यप के समक्ष गारेंगा पंचायत के 25 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। चंम्पा कश्यप ने फूल माला एवं भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करपावंण्ड हाट बाजार में एक साथ भ्रमण कर जनता से जनसंपर्क कर भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने भी करपावंण्ड हाट बाजार में जनता से जनसंपर्क कर भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का जनता से आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान महेश कश्यप की धर्मपत्नी चम्पा कश्यप, जितेंद्र पाणिग्रही, नारायण बिसाई, परिश बेसरा, सोनसाय कश्यप, युवा नेता नीलाबर सेठिया, साकुंतला कश्यप, चेमेली जिराम, सत्यभावना कश्यप, नवीना दास, डमरू नाग, शोभाराम भारती, लखमू नेताम, लोकेन्द्र निसाद, अर्जुन पांडे, गणेश बघेल, नारायण यादव, अशोक ठाकुर, सुद्रराम बघेल, अन्य सैकड़ो की संख्या पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe Now