BREAKING NEWS

logo

जींद : सड़क हादसों में दो की मौत


जींद। जिलें में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों मे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

गावं अमरहेड़ी निवासी 60 वर्षीय निरंजन नहर पुल के निकट सड़क को पार कर रहा था। उसी दौरान तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में निरंजन को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं नरवाना निवासी पुरूषोत्तम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई जगदीप कार्यवश गांव उझाना की तरफ गया हुआ था।

गांव के निकट ही अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात मे उसके भाई को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Subscribe Now