घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। हालांकि उपलब्ध दृश्य की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कथित दृश्य में हमलावरों द्वारा सिर और सीने में गोली मारे जाने के बाद युवक को गिरते हुए देखा गया है।
मृतक की पहचान शफीक खान (27) के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह हत्या लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। वहीं, खान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उससे बड़ी रकम की मांग की थी।
स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब दो महीने पहले भी इसी इलाके में गोलीबारी की एक घटना हुई थी, हालांकि उस समय कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हावड़ा में रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार तड़के एक रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह लगभग चार बजकर दस मिनट पर पिलखाना इलाके की सेकेंड बाय लेन स्थित एक चाय की दुकान के पास हुई।












