BREAKING NEWS

logo

पश्चिम बंगाल के लोग इस बार ममता को सबक सिखाएंगे : नितिन नवीन


दक्षिण दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दाैरान रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में एक रोड शो किया। वह बालुरघाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विद्युत कुमार रॉय के समर्थन में मंगलपुर चौराहे से थाना चौराहे तक रोड शो किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक गठबंधन सक्रीय है, हम इसे 'एंटी-वुमन अलायंस' कहते हैं। जिससे महिलाओं को उनके अधिकार मिलते उस बिल को तृणमूल, कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने रोक दिया है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखा है। पश्चिम बंगाल का हर इंसान महिलाओं के इस अपमान का बदला लेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष सीमाओं के सीमांकन का बहाना दे रहे हैं, लेकिन वह सीमांकन उनके राज में हुआ था। उन्हें अपने ही कानूनों पर भरोसा नहीं है। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता दीदी ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। पश्चिम बंगाल की महिलाएं उन्हें सबक सिखाएंगी। भविष्य में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होकर रहेगा।

Subscribe Now