शहर के प्रमुख संपर्क स्थल महानंदा ब्रिज और उसके आसपास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सघन जांच की। इस दौरान वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। ब्रिज के नीचे और आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी कॉरिडोर रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही संकरा भूभाग उत्तर-पूर्वी राज्यों को देश के मुख्य भूभाग से जोड़ता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की घुसपैठ, तस्करी या आतंकी गतिविधि की आशंका को देखते हुए निगरानी और चौकसी बढ़ा दी गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
सिलीगुड़ी ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर पर बीएसएफ का बड़ा सुरक्षा अभियान
सिलीगुड़ी। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माने जाने वाले पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तर-पूर्व भारत को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाले इस संवेदनशील क्षेत्र में बुधवार सुबह व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।












.jpg)