BREAKING NEWS

logo

सड़क हादसे में माध्यमिक परीक्षार्थी घायल


जलपाईगुड़ी। माध्यमिक की जीवन विज्ञान परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल हो गई, जिसके कारण वह परीक्षा पूरी नहीं कर सकी। घायल छात्रा की पहचान सबाना खातून के रूप में हुई है, जो फूलबाड़ी उच्च विद्यालय की छात्रा है। उसका परीक्षा केंद्र बंधुनगर डीएन उच्च विद्यालय में था।

बुधवार सुबह घर से निकलते ही फूलबाड़ी–आमायदिघी इलाके में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर, गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। बाद में उसे राजगंज ग्रामीण अस्पताल लाया गया और उसने कुछ समय तक परीक्षा भी दी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने और उल्टियां शुरू होने पर डॉक्टरों ने उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Subscribe Now