पुलिस के अनुसार, मूसा मोल्ला इलाके में तृणमूल कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया गया है कि मूसा पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। इसी आरोप के आधार पर अदालत ने संबंधित जमीन पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि इस आदेश की अनदेखी करते हुए मूसा ने शुक्रवार रात वहां दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर राजबाड़ी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस की टीम मूसा के बोयरमारी स्थित घर भी गई और उसे थाने चलने को कहा। आरोप है कि इसके बाद मूसा ने अपने समर्थकों को बुला लिया, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जबकि एक पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।
संदेशखाली में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब तक 13 की गिरफ्तारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में पुलिस पर हुए हमले के मुख्य आरोपित मूसा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को नजाट थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।












