BREAKING NEWS

logo

सिलीगुड़ी में नई नागरिक सेवाओं की शुरुआत


सिलीगुड़ी। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य सरकार की विकासात्मक योजना “आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” के तहत सिलीगुड़ी नगर निगम में नई नागरिक सेवाओं की शुरुआत की गई।

करीब 19 लाख 32 हजार 196 रुपये की वित्तीय सहायता से नगर निगम परिसर से इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके तहत सिलीगुड़ी नगर निगम के छह नंबर वार्ड में जनस्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक एंबुलेंस प्रदान की गई।

वहीं, नागरिक सेवाओं को और अधिक तेज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 32 नंबर और 19 नंबर वार्ड में सफाई कार्य के लिए दो नेट वैन और तीन टोटो की भी शुरुआत की गई।

सोमवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने इन सभी सेवाओं का हरा झंडा दिखा कर शुरूआतकी। इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा, आपातकालीन सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Subscribe Now