logo

आदिवासी युवक का रक्तरंजित शव बरामद, हत्या की आशंका


आसनसोल। आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत कन्यापुर पुलिस फांडी इलाके के रॉय मैदान से मंगलवार सुबह एक आदिवासी युवक का रक्तरंजित लाश बरामद हुयी।

जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान पंचगछिया कपटिया निवासी विष्णु हेम्ब्रम के रूप में की गई है।



मृतक के परिजनों के अनुसार, विष्णु हेम्ब्रम पेशे से राजमिस्त्री था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सोमवार शाम वह काम के सिलसिले में घर से निकला था और जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।

घटना की सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुव दास ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खासकर आदिवासी समुदाय के लोग मौके पर जुट गए। मौके से एक शराब की बोतल और कुछ प्लास्टिक के गिलास बरामद हुए हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक अकेला नहीं था और संभवतः शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा।

Subscribe Now