BREAKING NEWS

logo

तालसारी समुद्र तट पर मिला विशालकाय शार्क, देखने उमड़ी लोगों की भीड़


पूर्व मेदिनीपुर। तालसारी समुद्र तट पर गुरुवार को विशालकाय शार्क मिलने से सनसनी फैल गई। मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शार्क लगभग 30 फीट लंबा तथा 50 क्विंटल से अधिक वजनी है। समुद्र तट पर पड़े इस विशाल समुद्री जीव को देखने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।सूचना मिलते ही उड़ीसा वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर कर जांच प्रारंभ की।

विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े आकार की शार्क का इस तट पर मिलना अत्यंत दुर्लभ घटना है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शार्क को वैज्ञानिक परीक्षण तथा संरक्षण के उद्देश्य से अपने संरक्षण में ले जाया जा रहा है। इस घटना ने समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर शोधकर्ताओं के बीच नई जिज्ञासा उत्पन्न कर दी है।

इस अनोखी घटना के बाद तालसारी समुद्र तट पर उत्सुकता के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Subscribe Now