BREAKING NEWS

logo

डेबरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती लॉरी में लगी आग, यातायात प्रभावित


पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के डेबरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर चलती एक लॉरी में अचानक आग लगने से शुक्रवार सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। घटना द्वारिकापुर इलाके में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लॉरी हल्दिया–मेदिनीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक उससे धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरी लॉरी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि लॉरी के इंजन में यांत्रिक खराबी के कारण आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Now