BREAKING NEWS

logo

इसीएल सुरक्षा विभाग तथा सीआईएसएफ का संयुक्त अभियान


आसनसोल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) तथा इसीएल की सुरक्षा विभाग की ओर से अवैध कोयला तस्करी को रोकने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात आसनसोल के सातग्राम फाटक इलाके में पहलवान होटल के पास सीआईएसएफ एसआरपी टीम और सीआईएसएफ केएनटी टीम ने मिलकर छापा मारा।

मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक (01) ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB-37D-2717 था, पकड़ा गया। जिसमें बिना वैध कागजात के लगभग 25 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदा हुआ था। उक्त ट्रक और जब्त किए गये कोयले को प्राथमिकी दर्ज करने और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए जामुड़िया पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

Subscribe Now