logo

हुगली में महिला उत्पीड़न के आरोप पर सियासी संग्राम—तृणमूल का आरोप, भाजपा अध्यक्ष का जवाब


हुगली। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच हुगली में एक कथित महिला उत्पीड़न मामले को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चटर्जी पर एक महिला के साथ कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया। पार्टी का दावा है कि संबंधित नेता ने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता की पत्नी के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और विरोध करने पर उसके पति को झूठे वित्तीय मामले में फंसाने की कोशिश की।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम चटर्जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि 30 तारीख को उन्होंने संबंधित व्यक्ति से पैसे वापस करने को कहा था, लेकिन पैसे नहीं लौटाए गए और इसके बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए जाने लगे।

भाजपा नेता ने "हिन्दुस्थान समाचार" से कहा कि मेरे पास सभी सबूत मौजूद हैं। जांच होने दीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी। तृणमूल कांग्रेस के लोग मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में हैं और स्थानीय लोग उनके चरित्र को भली-भांति 

Subscribe Now