प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पूरा मोहल्ले में शुक्रवार को एक युवक का शव घर के अन्दर फंदे पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पूरा निवासी राज शर्मा (20) डेकोरेटर का काम करता था। आज सुबह उसका शव घर के अन्दर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार से पूछताछ की, लेकिन यह जानकारी नहीं हो सकी है कि किन कारणों से राजशर्मा ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -













