नगला तरा निवासी अशोक कुमार का पुत्र सिकंदर (27) सोमवार रात किसी समय घर से बिना बताए निकल गया। मंगलवार को खेतों की ओर काम करने पहुंचे किसानों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर मफलर के सहारे उसका शव फांसी पर लटका देखा तो घटना की जानकारी परिवार को दी। मौके पर पूरा परिवार पहुंच गया और बेटे की लाश देखकर रोना-पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि सिकंदर ने बीएड की पढ़ाई की और बीटीसी करने के बाद प्रशिक्षण कर रहा था। सरकारी नौकरी न मिलने के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। पांच दिन पहले ही घरवाले उसकी शादी के लिए लड़की देखने गये थे, लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया। आशंका है कि सरकारी नौकरी न मिलने से आहत होने पर सिकंदर ने फांसी लगाकर जान दी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सरकारी नोकरी न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में थाना जहानगंज क्षेत्र स्थित गांव नगला तरा में मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को खेत में युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।












