BREAKING NEWS

logo

सामूहिक दुष्कर्म के दो आराेपित गिरफ्तार


जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में बदलापुर थाना अंतर्गत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आराेपिताें को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को थाना क्षेत्र के बदलापुर स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से हिरासत में लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सरोज कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर तथा प्रिंस तिवारी पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना बदलापुर में बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित थे। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आराेपिताें को न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Now