सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलहदादपुर बसौंहा गांव में बुधवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच शुरू कर दी है।
गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान सुनीता (36) पत्नी लाल बहादुर रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। अंबेडकर नगर के बेवाना थाना के सुलतानपुर खुर्द गांव निवासी मृतका के भाई पूर्णमासी ने थाना में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताया है। महिला कीे दो पुत्र प्रिंस और रिंस हैं।
पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया आरोप












