logo

कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन साथी जख्मी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र के बभनी हेठार गांव में शुक्रवार को कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन युवक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मांडा थाना क्षेत्र के बभनी हेठार गांव निवासी विरेन्द्र कुमार (28) मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सीता, दो बेटे और एक बेटी हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने तीन दोस्तों के साथ गांव में सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विरेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी मामूली रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Now