पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के मैलहन गांव निवासी आनंद बहादुर की 17 वर्षीय बेटी प्राची साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। साथ ही गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) ने बताया कि ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित मैलहन गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और ट्रक में तोड़फोड़ भी की।













