पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिग्विजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे बजे गंगा नदी के घाट पर स्नान करने गए थे। जहां स्नान करते समय अनचानक गहराई में चले गए और सभी बच्चे डूबने लगे।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और मोहित, दिव्यांशु तथा अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ गंगा की तेज धारा में बह गए। काफी प्रयास के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि निहाल और ऋषभ का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है।
प्रयागराज : गंगा नदी के बामपुर घाट पर सात बच्चे बहे, तीन सुरक्षित निकाले गए, दो के शव मिले और दो लापता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान सात बच्चे गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय मछुआराें की तत्परता से तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि चार बच्चे गहरे पानी में बह गए। इनमें से दो बच्चों के शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है।












