बैजाबाद गांव निवासी सूरज चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी।वह पत्नी के साथ मुम्बई रहकर रोजी रोटी कमाता था। दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने मुम्बई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सूरज मुंबई से घर आकर रहने लगा। सोमवर की रात को सूरज चौहान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह वह जब नहीं उठा तो परिजनों ने देखा सूरज पंखे से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है; उसे मृत देखकर पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया।
परिजनों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को दी और पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सूरज अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-
फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी की मौत के बाद पीने लगा था शराब
जौनपुर। यूपी के जनपद जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर रात को पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली । मंगलवार की सुबह जानकारी होते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया पत्नी की मौत के बाद युवक अधिक शराब का नशा करने लगा था। वह अक्सर कहता कि उसकी पत्नी की आत्मा उसे परेशान कर रही है।










.jpg)

